करोड़ों रुपये की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करोड़ों की लागत से बनें छह पुलों का वचुॅअल लोकार्पण किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सीमांत में करोड़ों रुपये की लागत से बनें छह पुलों का वचुॅअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सीमांत में परिवहनल सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिह द्वारा लेह से देश मे बीआरओ द्वारा बनाए गए पुलों के लोकार्पण कार्यक्रम में वचुर्वल प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश अलर्ट

रक्षा मंत्री सिह ने लेह से बीआरओ द्वारा देश मे बनाये गये 75 पुलों,सडकों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किये। जिसमें उत्तराखण्ड में 1928.74 लाख की लागत से कुल 06 पुलों का लोकार्पण किया गया। रक्षा मंत्री श्री सिह ने कहा कि देश के दुर्गम व दुरस्थ क्षेत्रों मे पुल, सडक निर्माण कर कनेक्टीविटी देना सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। उन्हांेने बीआरओ को दुर्गम क्षेत्रों मे पुल, सडक निर्माण करने पर बधाई दी व कार्यो की सराहना की। श्री सिह ने कहा कि पुल व सडकें देश के विकास की गति बढाती है तथा सडकें विकास, पर्यटन के साथ ही देश रक्षा की दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि हम समृद्व-सशक्त देश निर्माण मे तेजी से आगे बढ रहे है। मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत ने रामनगर से वचुर्वल प्रतिभाग किया। उन्होने कहा कि प्रदेश मे 06 पुलों का लोकार्पण किया गया है। उत्तराखण्ड में जोशीमठ -मलार रोड पर रानी पुल लागत 348.12 लाख, ऋषिकेश- धंराशु सडक पर खादी पुल लागत 513.00 लाख, जौलजीबी-मुनस्यारी रोड पर कुरकुटिया ब्रिज लागत 142.00 लाख, जौलजीबी-मुनस्यारी सडक पर जुनालीगढ ब्रिज लागत 649.62 लाख, तवाघाट-घाटियाबागढ सडक पर जुंटीगढ ब्रिज लागत 156.00 लाख तथा मुनस्यारी- बगडियार-मिलन सडक पर लास्पा पुल लागत 120.00 लाख के पुलों का लोकापर्ण किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999