दहेज हत्या विवाहिता की मौत के बाद डायरी ने खोले कई राज

खबर शेयर करें -

दहेज के लिए कई बेटियों की मौत हो चुकी है। अब मामला पंतनगर थाना क्षेत्र से है। जहां हल्द्वानी निवासी एक विवाहिता की मौत के बाद पुलिस को डायरी मिली। डायरी पढ़कर पुलिस भी हैरान हो गई। उसने अपने पति पर गाली देने की बातें लिखी है। मृतका ने एक जगह लिखा है कि पापा अगली बार गाली दी तो जान दे दूंगी। मृतका के भाई ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव निवासी कमल थापा ने एक तहरीर सौंपी देते हुए कहा है कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी विगत 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। जिसे न देने पाने की बात पर जान से मारने की धमकी देते थे। मृतका के भाई का कहना है कि इस बीच उसकी बहन प्रियंका का फोन आया। फोन पर उसने कहा कि उसके ससुराली दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज न मिलने पर जान से मारने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  इस विभाग में 2364 पदों पर होगी भर्ती, स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

इसके बाद विगत 21 फरवरी को उसके पास एक फोन आया और कहा कि उसकी बहन प्रियंका की मौत हो गई है। जिसके बाद भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पंतनगर सीओ तपेश कुमार का कहना है कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मृतका के कमरे की तलाशी में पुलिस को एक डायरी बरामद मिली है। जिसमें उसने पति पर गालीगलौज करने की बात लिखी है। मृतका प्रियंका ने डायरी में अपने पिता को याद करते हुए लिखा है कि पापा उसका पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर वह आहत हो जाती है। अगर उसे मेरे बारे में सबकुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो वह जान दे देगी।

यह भी पढ़ें -  गोला खनन संघर्ष समिति ने नदियों से ओवरलोड के संबंध में ज्ञापन दिया अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को जनता दरबार में पेयजल सड़क पेंशन अतिक्रमण विद्युत आदि समस्याओं का निस्तारण किया
Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999