नैनीताल : गधेरे के तेज उफान में बहे वन दरोगा का शव बरामद,,SDRF का खतरनाक रैस्क्यू.. Video

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल के बैतालघाट क्षेत्र स्थित गधेरे में घर को लौट रहा वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया और देररात देवेंद्र का शव और मोटरसाइकिल निकाली

नैनीताल जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे सिमलखा निवासी 35 वर्षीय फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी डोलकोट गधेरे में रपट गए और तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ इलाज करवाने आये युवकों ने निकाल ली पिस्टल, कहा इलाज करते हो या हम करें तुम्हारा इलाज, फिर सामने आई ये हरकत

video link- https://youtu.be/XhKpRjdT8xU?si=lLHj0u7uuAgAxzmo

खैरना से सिमलखा की तरफ को जा रहे दोनों असंतुलित होकर बाइक समेत बह गए। दोस्त तो बच गया लेकिन देवेंद्र बह गया। देवेंद्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन पानी के तेज बहाव और घनघोर अंधेरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.के साथ लोक निर्माण विभाग की दो जे.सी.बी.मशीन को रैस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। देररात पहले बाइक और फिर देवेंद्र के शव को खोज जा सका।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊँ-यहां सम्मोहित कर दो महिला वेटरिनरी कर्मियों से जेवर, मोबाइल व नकदी ठगी करने का मामला सामने,पड़े खबर

ग्रामीणों की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो.शकील अहमद आदि दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999