David Warner: नए साल में डेविड वॉर्नर का बड़ा फैसला, वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

खबर शेयर करें -

David Warner retirement from ODIs: ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर(David Warner) ने साल की शुरुआत में ही एक बड़ा फैसला लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक जनवरी को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की वो वनडे क्रिकेट को अलविदा कह रहे है।

बता दें की पहले ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर दिया था। तीन जनवरी से सिडनी में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच डेविड के करियर का आखिरी टेस्ट होगा।

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का पहले ही ले चुके है फैसला
डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की बात पहले ही कर चुके है। उन्होंने बताया था की पाकिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद वो टेस्ट से संन्यास ले लेंगे। ऑस्ट्रेलिया उन्हें आखिरी टेस्ट मुकाबले में फेयरवेल दे पाती इससे पहले उन्होंने एक और अनाउंसमेंट कर दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी वर्षा, जारी हुआ अलर्ट

डेविड के वनडे से रिटायरमेंट लेने के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है की अगर वो दो सालों तक खेलते हुए फिट रहते है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम को उनकी जरुरत होगी तो वो वनडे रिटायरमेंट से बाहर भी आ सकते है।

David Warner ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा
वॉर्नर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की वो वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे है। वनडे क्रिकेट से संन्यास के बारे में उन्होंने वर्ल्ड कप के समय ही सोच लिया था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन

आज क्रिकेट के इस फॉर्मेट से भी संन्यास लेने का समय आ गया है। इस ऐलान के बाद दुनियाभर की टी20 लीग में खेल सकेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी काफी पास है। अगर आने वाले दो वर्षों में वो फिट रहे और ऑस्ट्रेलिया को उनकी जरुरत हुई तो वो टीम के लिए अवेलेबल रहेंगे।

David Warner का वनडे और टेस्ट करियर
बता दें की डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की टीम के विस्फोटक ओपनर है। डेविड ने 161 वनडे इंटरनेशनल खेलते हुए 6932 रन बनाए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड – 10 दिन पूर्व छुट्टी आए जवान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

दो बारी वो वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुके है। बल्लेबाजी करते हुए उनका स्ट्राइक रेट 97.26 और औसत 45.30 रहा है। वनडे में उनके नाम 22 शतक है। तो वहीं 111 टेस्ट मैचों में डेविड ने 8695 रन बनाए है। टेस्ट में उन्होंने 26 शतक जड़े हैं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999