निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव के ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में संजय कुमार को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव ननकुड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास एक बांज के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र फकीर राम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, हक-हकूकधारियों ने गर्भगृह से निकाला छत्र

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम तेज, रामनगर में 4.128 किलो गांजा पकड़ा
पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने बताया कि संजय कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, उन्होंने किन कारणों से यह कदम उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें -  केजरीवाल के जन्मदिन पर सिसोदिया ने लिखा, ‘मेरे राजनीतिक गुरु तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे

संजय कुमार हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बिना किसी विरोध के ग्राम प्रधान चुने गए थे। दो सप्ताह पहले ही उन्होंने पद की शपथ ली थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें – चुनाव में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 पर गैंगस्टर एक्ट
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय कुमार मिलनसार और ईमानदार व्यक्ति थे, जो गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनकी अचानक मृत्यु से सभी हैरान और दुखी हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां युवती ने आत्महत्या के इरादे से शारदा नहर में छलांग लगाई

थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने बताया कि ग्राम प्रधान का शव एक पेड़ से लटका मिला है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999