उत्तराखंड: किसी और से संबंध के शक में प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर लिव पार्टनर महिला की हत्या

खबर शेयर करें -

एक युवक ने लोहे की रॉड मारकर लिव पार्टनर महिला की हत्या हत्या कर दी है हत्या आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंचकर सिलेंडर किया है पुलिस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मामला हरिद्वार जनपद से सामने आया है रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शिवलोक कॉलोनी की घटना है। पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के ड्राइवर के रूप में तैनात मुकेश पुजारी अपनी लविंग पार्टनर को मौत के घाट उतारा है

हत्या आरोपी कई साल से वह शिवलोक कॉलोनी से सटे भभूतावाला बाग निवासी पिंकी के साथ लिव इन में रह रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के 3:00 बजे मुकेश ने पिंकी को लोहा की रोड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि मुकेश की पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं। जबकि पिंकी से आठ साल की बेटी है।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में शर्मनाक घटना : किशोरियों की बंद कमरे में की पिटाई, देखें वीडियो

मुकेश पुजारी जिला अस्पताल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है और वह सरकारी वाहन चलाता है। करीब 11 साल से वह 34 वर्षीय पिंकी के साथ लिव इन में रह रहा है। पिंकी भभूतावाला बाग स्थित मकान में रहती है और पास ही उसका ब्यूटी पार्लर है।

गुरुवार देर रात मुकेश पिंकी के ब्यूटी पार्लर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ तो मुकेश ने लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मुकेश ने इसकी सूचना अपने भाई को दी। इसके बाद मुकेश अपने भाई के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुकेश पिंकी पर किसी अन्य से संबंध होने का संदेह करता था। इसी शक को लेकर गुरुवार रात को उनका विवाद हुआ और मुकेश ने उसकी हत्या कर दी। मुकेश ने दी थी पिंकी को मारने की धमकी एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी मुकेश पुजारी ने पहले भी पिंकी को जान से मारने की धमकी दी थी। पिंकी के पिता प्रदीप चटर्जी ने पुलिस को बताया कि मुकेश कुमार उसकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और हत्यार करने की धमकी देता था। जिससे वह परेशान चल रही थी। इसकी जानकारी पिंकी ने उन्हें दी थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सच उजागर, जनता ठगी महसूस कर रही शिकायतें हुईं बंद, समस्याएं जस की तस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999