उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, मुख्यमंत्री धामी ने दिए नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें -

सीएम धामी ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने 36 चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समाचारपढ़ें

सीएम धामी ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नवनियुक्त अधिकारियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ ही उनके माता-पिता एवं गुरुजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ ही आप सभी को जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिली है। आपके कार्यों से आमजन को समय पर राहत मिले, यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कानून व्यवस्था पर सख्ती! डीएम के निर्देश पर लालकुआं के दो अपराधियों समेत 5 लोग को किया जिला बदर

समाचारपढ़ें

महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं नायब तहसीलदार

सीएम ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके काम का सीधा असर आम जनता की ज़मीन, आजीविका और अधिकारों पर पड़ता है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ज़मीन के म्यूटेशन (नामांतरण), पैमाइश, सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े मामलों को पूरी सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निपटाएं।

यह भी पढ़ें -  निर्मला सीतारमण ने खोल दी घोषणाओं की झड़ी, जानें बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या?

योजनाएंखोजें

हर व्यक्ति की समस्या को सुनें: CM

सीएम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक किसान के लिए ज़मीन उसके परिवार की आजीविका और उसके बच्चों के भविष्य का आधार होती है। इसलिए, किसी भी मामले का निपटारा करते समय, अधिकारियों को संबंधित परिवारों की परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए। सीएम ने कहा तहसील आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को सुनें और आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी ब्रेकिंग : ऑल उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट यूनियन के बैनर तले ट्रांसपोटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999