एशिया कप जीतकर पहली बार स्कूल पहुंचे कप्तान लक्ष्य, डीएवी हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राय चंदानी पहली बार अपने स्कूल पहुंचे। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपने पूर्व छात्र को एशिया कप विजेता कप्तान के रूप में देखकर विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक खुशी से झूम उठे। पूरे परिसर में तालियों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

लक्ष्य की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस उपलब्धि के बाद 25 नवंबर को स्कूल पहुंचने पर उनके सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया।कैलेंडर देखें

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित जोशी ने लक्ष्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्य के पिता राजेश राय चंदानी और उनके बड़े भाई का भी विद्यालय की ओर से अभिनंदन किया गया।

समारोह में प्रधानाचार्य अमित जोशी ने कहा कि लक्ष्य की उपलब्धि केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए ही नहीं…बल्कि हल्द्वानी, उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य की सफलता से प्रेरणा लेने और अनुशासन, मेहनत व लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की अपील की।उत्तराखंड समाचार पत्रिका

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस का देर रात चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

इस मौके पर लक्ष्य राय चंदानी ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने का संदेश दिया। साथ ही स्कूल से मिले मार्गदर्शन और सम्मान के लिए विद्यालय परिवार का आभार जताया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमित जोशी समेत विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। अपने पूर्व छात्र की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार उत्साहित नजर आया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999