उत्तराखंड में अब मोबाइल एप से होगी बंदर और लंगूरों की गिनती, जानें कैसे?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब बंदर और लंगूरों की गिनती का तरीका बदलने वाला है। अब इनकी गणना मोबाइल एप से की जाएगी। दरअशल भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) एक एप बना रहा है। एप तैयार होने के अंतिम चरण पर है। जल्द ही इसके जरिए वन विभाग आग लोगों को भी इस गिनती अभियान से जोड़ेगे।

उत्तराखंड में अब मोबाइल एप से होगी बंदर और लंगूरों की गिनती
दरअसल डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिक डॉ. बिलाल हबीब के अनुसार, इसी तकनीक से हरियाणा में बंदरों की गणना हो चुकी है। इसी ढंग से उत्तराखंड में भी बदरों और लंगूरों का आकलन किया जाएगा। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। एक दिन और समय गणना के लिए निर्धारित होगा। नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता निवासी युवक का काठगोदाम के जंगल में मिला शव… पुलिस जांच में जुटी…

कैसे होगी बंदरों की काउंटिंग?
जब व्यक्ति द्वारा एप को खोला जाएगा, तो उसकी जीपीएस लोकेशन दर्ज हो जाएगी। इसके बाद वो बंदर की फोटो खींचकर उनकी संख्या की जानकारी अपलोड कर सकेगा। इन आंकड़ों का विश्लेषण कर क्षेत्र के अनुसार इनकी संख्या का आकलन किया जाएगा। इससे ए कही ग्रुप की दोबारा काउंटिंग होने की आशंका भी कम होगी।

यह भी पढ़ें -  परीक्षा नहीं कराने पर नेल्डा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

प्रदेश में बंदर-लंगूर से परेशान लोग
दरअसल प्रदेश में बंदर-लंगूर परेशान कर रहे है। कभी फसलों को नुकसान तो कभी लोगों पर हमले हो रहे हैं। इसी साल सितंबर तक वन्यजीवों के हमलों से करीब 407 लोग घायल हुए। बंदर-लंगूर के हमलों का शिकार करीब 154 लोग हुए। ये आंकड़ा केवल वन विभाग में दर्ज मामलों का है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999