घोर कलयुग : मां चलवा रही सेक्स रैकेट, पिता वॉट्सऐप पर फोटो भेजकर कर रहा नाबालिग बेटी का सौदा; अलग-अलग होटल में कई बार हो चुका दुष्कर्म, सीओ ने दिए जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

हरिद्वार, 24 नवंबर 2026 (Mother-Father Selling Minor Daughter)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के रुड़की (Roorkee) में एक नाबालिग बालिका ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर उसे देह व्यापार (Prostitution) में धकेलने तथा अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका बार-बार शारीरिक शोषण कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बालिका का आरोप है कि सौतेला पिता उसकी तस्वीरें व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर भेजकर पहले ग्राहकों से संपर्क करता था और फिर सौदा तय होने पर उसे होटलों में भेजा जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई दिनों तक कमरे में बंद रखकर भोजन-पानी तक नहीं दिया जाता था।सरकारी योजनाएं जानकारी

सोमवार को घर से निकलकर रुड़की कोतवाली (Roorkee Police Station) पहुंची बालिका ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी (Oshin Joshi) ने बालिका से जानकारी लेकर जांच के आदेश दिए हैं

व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय किया जाता था सौदा
बालिका ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी मां और सौतेला पिता पहले उसकी तस्वीरें व्हाट्सऐप पर भेजते थे। इसके बाद संबंधित लोगों से संपर्क कर सौदा तय किया जाता था। फिर उसे रुड़की, कलियर (Kaliyar), भगवानपुर (Bhagwanpur) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पुरकाजी (Purkazi) स्थित अलग-अलग होटलों में ले जाया जाता था। बालिका के अनुसार, इन स्थानों पर अधेड़ उम्र के व्यक्तियों और कम उम्र के युवकों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।नक्शे देखें

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम फैसला – बिलकिस बानो गैंगरेप केस में 11 दोषियों के रिहाई आदेश रद्द..

विरोध करने पर मारपीट, कमरे में बंद कर भूखा रखने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह इस तरह की गतिविधियों का विरोध करती थी तो उसकी मां और सौतेला पिता उसके साथ मारपीट करते थे। उसे घर के एक कमरे में बंद कर कई-कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा जाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

बालिका ने पुलिस से कहा है कि वह लंबे समय से इन परिस्थितियों को सहन कर रही थी लेकिन अब अपनी जान बचाने के लिए घर से निकलकर पुलिस के पास पहुंची है। उसने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  ई-रिक्शा डीलरों की होगी सघन जांच, बिना डीएल ई-रिक्शा होंगे सीज; भूमि विवाद मामलों में लैंडफ्रॉड एक्ट के तहत होगी कार्रवाई: आयुक्त दीपक रावत

सात वर्ष की उम्र में पिता की मृत्यु के बाद मां ने किया था दूसरा विवाह
बालिका ने पुलिस को बताया कि जब वह लगभग सात वर्ष की थी तभी उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति से दूसरा विवाह कर लिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे : हरिद्वार में गुप्तचर ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक पर चालक ने चलाई गोली, पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा
पीड़िता के अनुसार, लगभग छह वर्ष पहले वह अपनी मां के साथ रुड़की आ गयी थी। उसका आरोप है कि इसके बाद से ही मां और सौतेले पिता का उसके प्रति व्यवहार बदलने लगा और इन्होंने उसे देह व्यापार में धकेलना शुरू कर दिया।

क्षेत्राधिकारी ने बालिका को बुलाकर सुनी शिकायत
सोमवार को घर से निकलकर रुड़की कोतवाली पहुंची बालिका ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा की मांग की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (Circle Officer—CO) ओशिन जोशी ने उसे अपने पास बुलाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी में बहा, SDRF ने निकाला शव

क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी के अनुसार, बालिका की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस बालिका की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले में बालिका की सुरक्षा, उसके साथ कथित रूप से हुई घटनाओं की सत्यता और इसमें शामिल बताए जा रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान करना महत्वपूर्ण होगा। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे प्रकरण में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में उसकी पहचान और गोपनीयता सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999