उत्तराखंड- यहाँ मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी में बहा, SDRF ने निकाला शव

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल न्यूज़- बेतालघाट ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी के पास पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी। राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करने के लिए मौके पर राहत शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें -  घर बैठे कमाई का मौका! पंतनगर की ‘पनतजा’ बकरी बदल सकती है आपकी आमदनी

इसी दौरान कोसी नदी पार स्थित सिमलखा गांव निवासी विशाल सिंह (17) पुत्र आनंद सिंह मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला। नदी पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया।

युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 800 मीटर नीचे जाकर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  पानी के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज आगाज, PM मोदी देश को करेगे समर्पित

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रशासन ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999