उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें -

चंपावत : चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। छुट्टी पर घर आए सेना के हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके जाने से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

गड़ीगोठ गांव निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। वह इन दिनों अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 25 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 9 फरवरी की तड़के करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गैर-पंजीकृत और निम्न स्तर के नशा मुक्ति केंद्रों पर होगी कार्रवाई, एक्शन में धामी सरकार

वे अपने पीछे पत्नी आशा चंद और दो साल के बेटे कृष को छोड़ गए हैं। कुछ दिन पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं वहां अब मातम पसरा है। गांव के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

आज (मंगलवार)  10 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार बनबसा के शारदा घाट में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। पूर्व सैनिकों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: आईजी आवास से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हरीश चंद साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में तैनात हैं…जो इस दुखद समाचार के बाद घर लौट रहे हैं। मंझला भाई विदेश में काम करता है। हरीश परिवार में सबसे छोटे थे और 17 फरवरी को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था।

उनके आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999