उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से सिडकुल कर्मी की मौत, 20 फीट दूर जाकर गिरा

खबर शेयर करें -

सितारगंज के कल्याणपुर चौराहे पर सोमवार देर रात सड़क पार कर रहे सिडकुल कर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कर्मी की हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का हैंडल उनकी पसलियों में जा लगा और वह उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे।

पुलिस के अनुसार, सितारगंज के सिसौना निवासी 42 वर्षीय शैलेंद्र कुमार वर्मा सोमवार रात करीब 9:30 बजे अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर कल्याणपुर चौराहे पर सिडकुल की एक कंपनी की बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  आदित्य गुरूरानी ने भारत के लिए एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ताशकंद उज़्बेकिस्तान में रचा इतिहास जीते 3 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल

टक्कर लगते ही शैलेंद्र करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- मंडी के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप…

यह भी पढ़ें जिंदा जले चार बुजुर्ग- यहाँ ट्रक की टक्कर से कार में लगी भीषण आग, कार में सवार चारों बुजुर्ग जिंदा जले, आग की लपटों में दब गईं चीखें।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शैलेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा हर्षित नैनीताल से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी ईशु सितारगंज के एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें -  कोरोना कर्फ्यू में ढील को लेकर इस दिन हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

मंगलवार सुबह हल्द्वानी की मोर्चरी में मेडिकल चौकी पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी रही। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999