नैनीताल: यहां बिना सूचना दिए अस्पताल से गायब हुआ मरीज

खबर शेयर करें -

बीडी पांडे जिला अस्पताल से भर्ती मरीज रहस्यमय ढंग से लापता
बिना सूचना दिए अस्पताल से गायब हुआ मरीज, परिजनों और अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के अचानक लापता होने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे मरीज को चिकित्सकों ने जांच के बाद भर्ती होने की सलाह दी थी। भर्ती संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने और बेड आवंटित किए जाने के कुछ समय बाद मरीज का कोई पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी हैदर पेट दर्द की शिकायत लेकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने भर्ती संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें बेड आवंटित कर दिया।कुछ देर बाद जब नर्सिंग स्टाफ मरीज को दवाइयां देने पहुंचा तो वह बेड पर नहीं मिले। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी मरीज के वापस नहीं लौटने पर अस्पताल कर्मचारियों ने पूरे परिसर में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मामले में पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि मरीज बिना किसी सूचना के अस्पताल से चला गया। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999