हल्दूचौड़ चौराहे पर चलते कैंटर से गैस रिसाव, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ – हल्दूचौड़ चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चलते चलते सीएनजी गैस कैंटर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। कैंटर से लगातार गैस निकलती देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

Video Player

यह भी पढ़ें -  युवा कांग्रेस का सचिवालय कूच आज, नशा नहीं, रोजगार दो मुहिम भी करेंगे शुरू

00:00

00:10

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हल्दूचौड़ चौराहे पर एक सीएनजी गैस कैंटर से चलते समय गैस का रिसाव हो रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सड़क के बीच खड़े कैंटर संख्या UP 25 JT 3733 में रखे गैस सिलेंडरों से काफी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट:- कई जिलों में ओलों के साथ बारिश का अलर्ट,जानें वेदर अपडेट।

पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए कैंटर में रखे सिलेंडरों के वाल्व बंद कराए और वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया। इसके बाद गैस रिसाव पर नियंत्रण पाया गया और कैंटर को सुरक्षित रवाना किया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999