युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, मांगा ‘तीन संकल्पों का गुलदस्ता’

खबर शेयर करें -

 

cm dhami birthday with youth (1)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया। ‘युवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने राज्य के युवाओं को विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव बताया। युवाओं के साथ इस मौके को मनाते हुए, सीएम ने उनसे तीन संकल्प लेने का आह्वान किया। 

उत्तराखंडसमाचार सदस्यता

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी

सीएम ने कहा कि अपने जन्मदिन पर युवाओं के बीच उपस्थित होना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प उन्हें भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की आंखों में उन्हें विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का भविष्य दिखाई देता है। अपने जन्मदिवस को युवा शक्ति के बीच मनाते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नशे से दूर रहने और अपनी सफलता का कुछ हिस्सा उत्तराखंड के विकास में लगाने के तीन संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिला पंचायत के परिणाम जारी,दीपा बनी अध्यक्ष, देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आज के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वर्ष 2047 में देश की युवा पीढ़ी ही विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास का नेतृत्व करेगी। ऐसे में विकसित भारत के साथ विकसित उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें -  वन विभाग ने दिए आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश

युवाओं से मांगा ‘तीन संकल्पों का गुलदस्ता’

अपने जन्मदिन पर सीएम धामी ने युवाओं से ‘तीन संकल्पों का गुलदस्ता’ मांगा। पहला, जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करना। दूसरा, स्वयं नशे से दूर रहना और दूसरों को भी इससे दूर रखना। तीसरा, जीवन में सफलता हासिल करने के बाद अपने ज्ञान, अनुभव और सामर्थ्य का कुछ हिस्सा उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित करना। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी क्षेत्र में जाएं, लेकिन एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक जरूर बनें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999