
भुजान–विकासखंड ताड़ीखेत स्थित श्रद्धानंद मैदान में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
बता दें कि ब्लॉक स्तरीय जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्रों के जूनियर खिलाड़ी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां आज गोला फेंक, एथलेटिक्स, कबड्डी और खोखो जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज हमारे द्वारा किया गया है। वहीं आज माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन भी है, उनको आज मैं जन्मदिन की बधाई भी देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में जो बच्चे पढ़ते हैं, इनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार पहले ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम करवा रही है, फिर जिला स्तर, प्रदेश स्तर और आगे भी जो प्रतिभाएं होंगी, उनसे इनकी प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को ऐसे मंचों से अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में कबड्डी (जूनियर बालक वर्ग) का फाइनल मैच बेहद दिलचस्प रहा, जिसमें स्कॉलर्स होम भुजान की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शान्ति उप्रेती, जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाठक, ब्लाक क्रीडा समन्वयक प्रकाश जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जे.एस. पंवार, राम सिंहजैनी,, दिनेश भण्डारी, दीप पन्त, गणेश बुदानी, ललित मोहन तिवारी, ज्योति साह, ममता आर्या, पुष्कर सती, अशोक कुमार, ललित मोहन तिवाड़ी, सरोज कुमार पपनै, मनोज जोशी, बालम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, हेमलता लोहनी, डा० विनिता खाती, प्रताप नेगी,अध्यापकगण सहित छात्र छात्राएं व अभिभावक गण उपस्थित रहे। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत सभी बच्चो तथा शिक्षक गणों द्वारा मैदान को साफ किया गया । अपने संबोधन में शान्ति उप्रेती ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की


