बिंदुखत्ता में सीएम धामी का जोरदार स्वागत, लोकथात महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब… देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बिंदुखत्ता पहुंचे और संजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।

Video Player

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता राजस्व गांव समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बिंदुखत्ता के सैकड़ो ग्रामीणों के साथ कांग्रेस समेत इन दिग्गजों ने की भारी जनसभा…………. उत्तराखंड सरकार पर लगाया यह गंभीर आरोप

00:00

00:43

मुख्यमंत्री को दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम में देरी के चलते उनका आगमन निर्धारित समय पर नहीं हो सका। इसके बाद वह कार से बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचे। यहां दोपहर करीब 2:45 बजे उन्होंने लोकथात संस्कृति महोत्सव में शिरकत की।

यह भी पढ़ें -  अपडेट: पीपलकोटी THDC टनल हादसे में 7 की मौत, 3 अब भी अंदर फंसे। रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मुख्यमंत्री के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने महोत्सव में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित नैनीताल जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि, नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999