उत्तराखंड की कला-संस्कृति की हस्तियों को सम्मान!, रंगकर्मी श्रीश डोभाल को मोहन उप्रेती सम्मान

खबर शेयर करें -

देहरादून कला जगत के जने-माने गीतकार संगीतकार नाटककार मोहन उप्रेती की स्मृति में रचना दिवस महोत्सव की रजत जयंती के अवसर पर कला रंगमंच के क्षेत्र में प्रतिष्ठित मोहन उप्रेती सम्मान 2026 के तहत वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल को दिया जाएगा। नक्शेदेखें

उत्तराखंड की कला-संस्कृति की हस्तियों को मिलेगा सम्मान
ये सम्मान उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, नाट्य कला और रंगमंच के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों की स्मृति व परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाता है। श्रीश डोभाल (Shrish Dobhal) उत्तराखंड के एक सुविख्यात वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक, अभिनेता और नाट्य गुरु हैं, जिन्हें उत्तराखंड में आधुनिक रंगमंच की नींव रखने वालों में गिना जाता है। साथ ही देश विदेश में भारतीय रंगमंच की विधाओं को प्रसारित प्रचारित किया है। नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  Harbans Kapoor’s 80th birth anniversary: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, साझा किए साथ बिताए पल

रंगकर्मी श्रीश डोभाल को मोहन उप्रेती सम्मान
उनका जन्म ऋषिकेश में हुआ और आरंभिक शिक्षा चम्बा (टिहरी गढ़वाल) तथा देहरादून से हुई। उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), नई दिल्ली से अभिनय विशेषज्ञता के साथ नाट्य कला में स्नातकोत्तर प्रशिक्षण (1984 में) प्राप्त किया था, तब से पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया है, साथ ही मेन स्ट्रीम सिनेमा में कई नेशनल अवार्ड से सम्मानित फिल्मों में अभिनय किया है। दूरदर्शन धारावाहिक सहित महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित श्रृंखला में अभिनय किया। नक्शेदेखें

उत्तराखंड में रहकर रंगमंच को विकसित करने का संकल्प
मुंबई या दिल्ली जाने के बजाय उन्होंने उत्तराखंड में रहकर रंगमंच को विकसित करने का संकल्प लिया। 1984–85 के दौरान उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र में ‘शैलनट’ नाम से नाट्य समूह और कार्यशालाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रंगमंच से जोड़ा। आज इनके पाठशाला से निकल कर कई कलाकार अपने अपने क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं । नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  सड़क में पड़ा मिला पुलिस हेड कांस्टेबल का शव

कौन थे मोहन उप्रेती ?
मोहन उप्रेती (1928–1997) एक भारतीय रंगमंच निर्देशक, नाटककार और संगीतकार थे। उन्हें भारतीय रंगमंच संगीत के अग्रदूतों और उत्तराखंड व कुमाऊं की लोक संस्कृति को पहचान दिलाने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में माना जाता है।

मोहन उप्रेती लोक संस्कृति, कला एवं विज्ञान शोध समिति (अल्मोड़ा) द्वारा आयोजित 25वें रचना दिवस महोत्सव के रजत जयंती समारोह में रंगकर्मी भूपेश जोशी सहित साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, रंगमंच और समाजसेवा से जुड़ी 25 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान समारोह दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -  कोटा बाग में उफान पर आए नाले में सिरफिरा युवक कर रहा पानी में डांस, तलाश में जुटी पुलिस

प्रमुख सम्मान और चयनित विभूतियां
मोहन उप्रेती सम्मान. वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल और रंगकर्मी भूपेश जोशी।
कौस्तुभ सम्मान. बनारस घराने के वरिष्ठ वायलिन वादक रविशंकर प्रसन्ना और वरिष्ठ पखावज वादक डॉ. संतोष नामदेव।
समिति सम्मान. रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, अनिल सनवाल, डॉ. डीएन भट्ट, राकेश शर्मा और छायाकार जयमित्र सिंह बिष्ट।
साहित्यिक आलोक सम्मान. उदय किरोला, नवीन बिष्ट, चंद्र प्रकाश फुलोरिया, नीरज पंत और मोहन पंत।
नारी प्रेरणा गौरव सम्मान. मीता उपाध्याय, शांति जीना और डॉ. वसुधा पंत।
युवा प्रतिभा सम्मान. भरतनाट्यम नर्तक शुभम खोवाल और रंगमंचीय कलाकार कैलाश कुमार

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999