
देहरादून से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। यहां देर रात अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सोशल मीडिया एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ राजपुर थाने का घेराव किया। उन्होंने हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ लिखित तहरीर दी। आरोप है कि 15 नवंबर को हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित व्हाट्सएप चैट को ना सिर्फ सार्वजनिक किया गया बल्कि उनकी बेटी का चरित्र हनन किया गया। नक्शेदेखें
देर रात अंकिता के माता-पिता ने घेरा देहरादून थाना
इस मामले को लेकर राजपुर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही अंकित के माता-पिता का कहना है कि चैट सार्वजनिक कर उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की गई है। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने योगिता भयाना के साथ राजपुर थाने के बाहर एक वीडियो भी जारी किया।
राजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की
दरअसल रविवार देर शाम अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी समाजसेवी योगिता भयाना के साथ राजपुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज की। आरोप है कि विनोद आर्य ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता की कथित निजी चैट सार्वजनिक की। उनकी दिवंगत बेटी को बदनाम और उसका चरित्र हनन कर चैट को तोड़-मरोड़कर पेश किया। हिंदूग्रंथ पढ़ें
अंकिता की मां का फूटा गुस्सा
थाने के बाहर से जारी वीडियो में अंकिता की मां का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि जो बेटी इस दुनिया में नहीं है, उसकी कथित चैट सार्वजनिक कर रेपिस्ट और वीआईपी को बचाने के लिए मां-बाप को कटघरे में खड़ किया जा रहा है।
लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाए, ना कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके। तो वहीं योगिता भयाना ने विनोद आर्य के वकील का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई


