आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय; CM धामी का जताया आभार

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। रविवार को आंगनबाड़ी के दो प्रमुख कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उनका आभार जताया।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहीं कर्मचारियों का इससे मनोबल भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें -  Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के शुरुआती विकास से जुड़ी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं बेहद अहम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों की रक्षा और कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी सुबह निकले मॉर्निंग वॉक पर,खुद बनाई अदरक की चाय

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और जरूरी सुविधाएं मिलें। आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्पण से महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं को भी मजबूती मिल रही है।

मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत और प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे मौजूद रहीं। वहीं, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी शामिल हुए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी निवासी सहायक वन संरक्षक ने पति, ससुर, ननद और देवर पर दहेज के लिए लगाया प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999