भयानक हादसा!, खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, उड़े परखच्चे, गाड़ी में ही फंसे शव, नौ की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात 1 बजे भीषण हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के थे। जिसमें दो बच्चे भी शामिल है। तो वहीं ट्रक ड्राइवर समेत सात लोग घायल बताए जा रहे है।

राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर
दरअसल ये हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर चकनाचूर हो गई। घायल और शव गाड़ी में ही फंसे रह गए। पुलिस ने लोगों की मदद से निकालकर सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया।

यह भी पढ़ें -  डंपर से बचने के प्रयास में इंटरसिटी बस डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला; दर्जनों यात्री सुरक्षित

क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार
पुलिस की माने तो क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी धुले, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सभी खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इनमें से सज्जन पवार (62) और उनकी पत्नी उषा बाई (60), बाबूलाल (75) व उनकी पत्नी सुशीला (62), बेटा कैलाश (35), बहू अनीता (34) पत्नी कैलाश, पोती जाह्नवी (7) और माधवी (32) व सानवी (3) की मौत हुई है। सज्जन और बाबूलाल भाई थे। सानवी, सज्जन की पोती और माधवी बहू थी।

यह भी पढ़ें -  दन्या से गुमशुदा महिला रुद्रपुर से बरामद

36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों से धार्मिक यात्रा पर निकले
बता दें कि परिवार के कुछ 36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। मंगलवार को निकलकर वो मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन, राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए शनिवार शाम 4 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे थे। अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने डांस का एक वीडियो भी बनाया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : इस जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बने निर्विरोध

गाड़ी में ही फंसे रह गए शव
इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। सभी का पोस्टमॉर्टम कर शवों को कोटा से महाराष्ट्र तक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि संभवत: क्रूजर ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिससे से हादसा हुआ

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999