लालकुआं में बैंककर्मी बनकर पहुंचे ठग, युवती का ATM कार्ड बदलकर उड़ाए 1.15 लाख रुपये

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज- एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक युवती को मदद का झांसा देकर दो शातिर बदमाशों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए। युवती ने स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से गोल्ड लोन लिया था। इसी रकम में से पैसे निकालने के दौरान वह ठगी का शिकार हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

00:00

यह भी पढ़ें -  खूनी संर्घष : दुकान में बैठे आदमी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

00:26

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के तिवारी नगर वार्ड नंबर छह निवासी मेंहजबीं शनिवार सुबह करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते कई प्रयासों के बावजूद रुपये नहीं निकल पाए। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनकी मदद करने की पेशकश की।

युवक की बातों में आकर मेंहजबीं ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बड़ी चालाकी से उनका असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। इसके बाद वह कुछ देर तक मदद करने का नाटक करता रहा और फिर अपने दूसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, 19 से 21 September तक कैसा रहेगा हाल?

कुछ ही देर बाद मेंहजबीं के मोबाइल पर खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के उद्देश्य से बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इसी रकम में से कुछ पैसे निकालने के लिए वह एटीएम पहुंची थीं, लेकिन वहां पहले से मौजूद दो शातिर युवकों ने मदद के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें -  ****माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार , जिले में संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान *****

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999