गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मोस्ट वांटेट घोषित!, FBI ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल

खबर शेयर करें -
Goldy Brar in FBI Most Wanted List

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने मोस्ट वांटेट घोषित कर दिया है। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हो गया है। एफबीआई के अनुसार, गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह (ओसीजी) का उत्तरी अमेरिका में कथित प्रमुख है। इस ग्रुप पर अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मोस्ट वांटेट घोषित!

एफबीआई की माने तो लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह पर हत्या, गोलीबारी, हत्या, अपहरण, फिरौती वसूली और हमले जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही इसपर मादक पदार्थों, मानव हथियारों की तस्करी में शामिल होने का भी आरोप हैं।

यह भी पढ़ें -  विजिलेंस ने 30 हजार की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक दबोचा

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा बताया

एफबीआई की माने तो गोल्डी बराड़ ऐसे आपराधिक नेटवर्क का कथित उत्तरी अमेरिकी नेता है। जिसकी गतिविधियां अमेरिका से लेकर कनाडा तक फैली हुई हैं।

अब जब एजेंसी ने मोस्ट वांटेड सूची में उसे शामिल कर दिया है तो उसकी तलाश को लेकर अमेरिकी जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। मालूम हो कि भारत में भी गोल्डी बराड़ का नाम कई आपराधिक मामलों में शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  char dham yatra news : यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999