उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडीघाट पर होगा. जिसमें कई नेता शामिल होंगे. आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में तैयारियां चल रही हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज (शनिवार, 21 नवंबर) को हरिद्वार के चंडीघाट पर होगा. अंतिम संस्कार की तैयारी पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण करवा रहे हैं.अंतिम संस्कार में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
आज सुबह आचार्य बालकृष्ण पहुंचे और उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी का जायजा लिया. पूरे श्मशान घाट को देने के फूलों और हर पत्तियों की लड़ियों से सजाया जा रहा है. आचार्य बालकिशन की देखरेख में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है.
‘यह बहुत दुख की घड़ी है…’
मीडिया से बात करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह बहुत दुख की घड़ी है. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता नहीं थीं बल्कि हम सभी की भी माता थीं. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्र माता थीं. आज उनको विदाई दी जा रही है, जिसकी व्यवस्थाओं को देखने के लिए वह और उनकी पूरी टीम वहां पहुंची है. उन्होंने कहा कि पूरी सनातन परंपरा के मुताबिक अंतिम संस्कार किया जाएगा.
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि सुबह 10:00 योगी आदित्यनाथ की माता जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसकी व्यापक तैयारियां की गई है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.
91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का कल निधन हो गया था. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के पंचर गांव में उनकी माता ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जाहिर किया है.
सीएम धामी समेत कई नेता होंगे शामिल
अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, बीजेपी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु संत बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे.
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई मंत्री शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारियों और दिल्ली से भी कई नेताओं और मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के भी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है.


