Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, 19 से 21 September तक कैसा रहेगा हाल?

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में  मौसम का मिजाज बदला है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। तो वहीं चमोली के हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। केदारनाथ का भी तापमान -2°C दर्ज किया गया।

रुद्रनाथ में भी ओलवृष्टि और हल्की बर्फबारी की खबर है। इस बदलाव के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अगल कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। राज्य में 19 से 21 सिंतबर तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  चौखुटिया अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों के आदेश पर राजनीति का खेल — आर.टी.आई. एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का गंभीर खुलासा

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। हेमकुंड साहिब में पहली बर्फबारी पड़ने से पहाड़ों पर ठंड बढ़ गई है। रुद्रनाथ और केदारनाथ में भी हल्की बर्फबारी देखी गई। मौसम में बदलाव का असर चारधाम यात्रा वाले इलाकों में भी दिखाई दिया। बीते दिन केदारनाथ के मार्ग पर हल्की बारिश हुई। 

भौगोलिकसंदर्भ

19 सिंतबर को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

वहीं IMD ने 19, 20 और 21 सितंबर के लिए उत्तराखंड के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज-चमक की संभावना है। तो वहीं कई जगहों पर बारिश होने के भी आसार है। 19 सितंबर की बात करें तो राज्या के कई हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान हैं। कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। तो वहीं चमोली में भी बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें -  जंगल में मिली महिला की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा -पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, डीजल से जलाया था शव

20 September और 21 September को कैसा रहेगा मौसम?

  • 20 सितंबर मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रह सकता है. कुछ जगह बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. चमोली में बारिश के साथ अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
  • 21 सितंबर पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. आईएमडी के अनुसार, इस दिन उत्तराखंड के लिए कोई राज्य-स्तरीय चेतावनी जारी नहीं है
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999