
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण और फिल्म से जुड़े कलाकारों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की ओर से प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार–2024 एवं 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह पुरस्कार उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे।
भौगोलिकसंदर्भ
उत्तराखंड की फिल्मों और कलाकारों को मिलेगा मंच
बता दें इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष 2024 और 2025 में उत्तराखंड में निर्मित अथवा फिल्मांकित फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोलियों में बनी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी और भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य भाषाओं में निर्मित फिल्मों को भी पुरस्कारों के लिए शामिल किया गया है।
फिल्मों के साथ ही फिल्म विधा से जुड़े उन कलाकारों, रचनाकारों और अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता, उत्कृष्ट कार्य और उत्तराखंड के फिल्म क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके जरिए प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ऑनलाइन होंगे आवेदन
उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार की सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक फिल्म निर्माता, कलाकार, तकनीकी विशेषज्ञ और पात्र आवेदक निर्धारित नियमों एवं पात्रता के अनुसार अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
भौगोलिकसंदर्भ
आवेदन करने से पहले आवेदकों को पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों, पात्रता मानदंड, नियम और शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देखना जरूरी होगा। इसके लिए उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ufdc.uk.gov.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
5 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार–2024 एवं 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पुरस्कार के लिए पात्र फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म विधा से जुड़े अन्य लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं


