रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने दिया सांप्रदायिक बयान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

 

Rudrpur Mayor vikas sharma

उत्तराखंड के किच्छा नगर निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान राजनीतिक तापमान उस वक्त काफी बढ़ गया, जब रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा का एक विवादित बयान सामने आया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मेयर ने चुनाव को पूरी तरह से धार्मिक रंग देने की कोशिश की, जिसके बाद सियासी गलियारों में उबाल आ गया है। 

राजनीति

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड क्षेत्र में हाथियों के बाद अब तेंदुए की दहशत

रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने दिया सांप्रदायिक बयान

जन​सभा को संबोधित करते हुए मेयर विकास शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव सिर्फ चार दिन का नहीं, बल्कि पांच साल का है। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “किच्छा में या अल्लाह या अल्लाह की आवाजें सुननी हैं तो कांग्रेस को वोट दो, अगर हनुमान चालीसा सुनना है, भजन सुनना है तो भाजपा को वोट दो।”

यह भी पढ़ें -  भीमताल क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक,देखे video

​सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

रुद्रपुर मेयर के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #कांग्रेसलाएतोदिखेंगी हरीचादरें और भाजपाआईतोगूंजेगाशंख जैसे हैशटैग के साथ इस बयान को शेयर किया जा रहा है, जिस पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : पुरुष फुटबॉल में दिल्ली को हराकर मणिपुर ने 2-0 से जीता मैच

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999