
देहरादून न्यूज- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 23 नवंबर को उत्तराखंड के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इसके बाद नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता पहुंचकर ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, चंपावत के बनबसा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के बिंदुखत्ता आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से रवाना होंगे। सुबह 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे एनआईटी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 11:30 बजे आवास विकास मेला मैदान पहुंचकर नगर निगम श्रीनगर की ओर से आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे श्रीनगर से हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचकर लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
बिंदुखत्ता में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे रवाना होंगे। 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से चंपावत जिले के बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:20 बजे बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचने के बाद 3:40 बजे गुडमी स्थित डेविड पीटर स्कूल पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे बनबसा से रवाना होकर शाम 5 बजे खटीमा के नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम खटीमा में निर्धारित है।
मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम को अग्रिम रूप से भेजा जा रहा है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रेम सिंह राणा, दिवस अधिकारी सहित दो अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे


