पीने लायक नहीं है Bisleri का पानी, 2 बार टेस्ट में फेल, कंपनी पर केस

खबर शेयर करें -

देश की सबसे बड़ी और चर्चित पानी की कंपनी बिसलेरी पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। रविवार को FSSAI यानी खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था ने बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है। बिसलेरी के पानी का सैंपल एक बार नहीं दो बार टेस्ट में फेल हुआ है। जिसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं है।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, कैंसर तत्व मिले
दरअसल पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली। ये सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। इस पर कंपनी ने आपत्ति की तो दूसरी बार जांच की गई। लेकिन उसमें भी पानी पीने लायक नहीं पाया गया। दूसरी जांच में उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले। दिलचस्प बात तो ये है कि पानी की जांच के लिए सैंपल बाजार से नहीं, बल्कि Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे।

यह भी पढ़ें -  श्रीनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं- FSSAI
आपको बता दें कि ब्रोमेट और PAHs दोनों कैंसर से जुड़े पदार्थों की कैटेगिरी में रखा जाता है। एफएसएसएआई ने कहा कि बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं है। कंपनी के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट यानी एफएसएस अधिनियम, 2006 के तहत केस चलेगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक कंपनी ने कोई सफाई पेश नहीं की है।

यह भी पढ़ें -  समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बाकी कंपनियों पर भी एक्शन
हालांकि एफएसएसएआई ने सिर्फ Bisleri पर नहीं, बल्कि और कंपनियों पर भी एक्शन लिया है। FSSAI ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी और बाकी आदि दूसरी खाने की कंपनियों पर भी केस किया है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999