हल्द्वानी – पुलिस ने इस अपराधी को छह महीने के लिए किया जिला बदर, पुलिस ने नैनीताल की सीमा से बाहर किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। काठगोदाम क्षेत्र के नवाड़खेड़ा, गौलापार निवासी रोहित आर्या को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिला बदर के आदेश का पालन कर रोहित आर्या को नैनीताल जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, रोहित आर्या पुत्र प्रेम राम के खिलाफ काठगोदाम थाने में अलग-अलग मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 में मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक और वर्ष 2025 में इसी धारा के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शिक्षा विभाग एवं शिक्षा मंत्री पर लगाये ये आरोप

जिला बदर के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता ने वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस टीम ने रोहित आर्या को नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999