भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

भीमताल। विकास भवन सभागार में मंगलवार, 26 मई 2026 को दोपहर 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित वाजपेयी ने किया।

जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में चल रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित के लिए बैंकों को नए कार्य आवंटित किए।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव में हारे प्रत्याशी ने सदमे में की खुदकुशी…….. परिवार में मचा कोहराम……..

इनमें नैनीताल जिले का सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा में सहयोग के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अंतर्गत विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव तथा केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे का सौंदर्यीकरण और रखरखाव का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें -  ESI कवरेज देने की धीमी प्रक्रिया पर मुख्य सचिव की सख्ती, 15000 से ज्यादा ईकाईयों को नोटिस जारी

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को सभी आवंटित कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999