भारी बारिश में एक युवक और एक युवती बहे एक का शव बरामद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मॉनसून लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। राजधानी देहरादून के पिकनिक स्पॉट सहस्त्रधारा में एक 20 वर्षीय युवती नदी में बह गई। युवती बहते हुए करीब एक किलोमीटर आगे जा पहुंची।

जहां से एसडीआरएफ की टीम ने उसे बचा कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं डाकपत्थर में भी एक 17 वर्षीय किशोर व्यक्ति नहर में बह गया। उसे बचाया नहीं जा सका। उसका शव बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित था, उससे पहले ही दावा कर बैठे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी_भारी पड़ गया..

देहरादून जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के पिकनिक स्पॉट सहस्त्रधारा में एक युवती नदी में नहाते समय बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। युवती नदी की बहाव में बहकर करीब एक किलोमीटर आगे पहुंच गई थी। वहां टीम ने युवती का बेहोशी की हालत में बचा लिया।

यह भी पढ़ें -  सनसनीखेज खुलासा)- पोती ने करवा दी दादी की हत्या, घर से पैसे चुराकर बॉय फ्रेंड को देती थी, पकड़ी गयी…

इसके बाद युवती को एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार युवती का नाम स्वाति जैन पुत्री पुनीत जैन (उम्र 20 वर्ष) है। जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। गनीमत रही है कि युवती को समय रहते बचा लिया गया।

उधर विकासनगर के डाकपत्थर में पुल नंबर एक पर एक किशोर शक्ति नहर में डूब गया। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय आदित्य अपने दोस्तों के साथ शक्ति नहर किनारे अपनी बॉल ढूंढने गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसला और सीधे शक्ति नहर में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ढकरानी से उसका शव बरामद कर लिया है। किशोर की पहचान आदित्य वर्धन पुत्र संजय पैनोली निवासी सरस्वती विहार डाकपत्थर के रूप में हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999