हल्द्वानी- सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। नगर में हार्डवेयर का काम करने वाले व्यापारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, यहां व्यवसायिक कार्य से टनकपुर गए हल्द्वानी के व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। आरटीओ रोड हल्द्वानी निवासी सीताराम (62) पुत्र कैलाश चंद्र की हल्द्वानी में हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार को व्यवसाय के सिलसिले में वह टनकपुर गए हुए थे। देर शाम लौटते समय बाईपास पर स्थित केआईटीएम कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बारिश-बाढ़ का कहर! उत्तराखंड में 170 फीट लंबा पुल बहा, छत्तीसगढ़ में 3 छात्र नदी में लापता, बिहार में 47 लाख प्रभावित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999