लालकुआं क्षेत्र में भारी मात्रा में नशे की खेप ला रहे युवक को पुलिस और एसओजी ने रंगे हाथों दबोचा,

खबर शेयर करें -

​लालकुआं। क्षेत्र में नशेड़ियों का तांडव तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है इसी के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लालकुआं कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 330 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (संख्या UK-04-AR-8254) को भी सीज कर दिया है।
​ कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा व एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद हुई।
वही ​पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू (34) पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी गली नंबर-3, लाइन नंबर-1, आजाद नगर, थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी का बताया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशीले इंजेक्शन बहेड़ी जिला बरेली निवासी आरिफ नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इन्हें क्षेत्र में खपाने की फिराक में था।
​कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही बरेली के सप्लायर की तलाश में भी जुट गई है। वही गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गणेश गिरी, चालक खीम सिंह, भूपेंद्र जेष्ठा और भानू प्रताप शामिल रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  CM Dhami ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का किया शुभारंभ, लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999