उत्तरकाशी अग्निकांड: पवाणी गांव में 30 से ज्यादा मकान जलकर खाक, CM ने जताया दुख

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में बीते मंगलवार को शाम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में 30 से ज्यादा मकान जलकर खाक
अग्निकांड में 30 से ज्यादा मकान जलकर खाक हो गए। जबकि 58 से अधिक परिवार प्रभावित होने की खबर है। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। हालांकि, आग बुझाने के दौरान एक शख्स घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक आग के दौरान 5-6 गैस सिलेंडर फट गए जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। करीब रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें -  ज्वेलर को जमीन बिकवाने में मोटी कमाई का लालच देकर 3.59 करोड़ रूपए ठगे, ठगी को अंतरराज्यीय गैंग ने दिया अंजमा

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड की घटना में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। समाचारपढ़ें

सीएम ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। योजनाएंखोजें

यह भी पढ़ें -  जीआईसी लालकुआं के इस छात्र ने उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन….

सीएम ने दिए नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  Australia T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, सुपर 8 में जिम्बाब्वे ने बनाई जगह

प्रभावित परिवारों के साथ संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999