Australia T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, सुपर 8 में जिम्बाब्वे ने बनाई जगह

खबर शेयर करें -

 

australia-out-of-t20-world-cup-2026

Australia Out of T20 World Cup 2026: इस साल के टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया सुपर आठ राउंड में जगह नहीं बना पाई। जो कि अपने आप में ही एक शर्मनाक बात है। खराब प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलिया को किस्मत का भी साथ नहीं मिला।

बारिश के चलते आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मैच रद्द हो गया। जिसकी वजह से हालात ऐसे बने कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। पहली बार जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में जगह बनाई है। टीम के तीन मैचों में पांच अंक हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) अपना अगला मुकाबला जीत भी जाती तो उसके चार अंक ही होंगे। जो कि क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में फिर हुआ धमाका!, महिपालपुर में सुनाई दी तेज आवाज, शख्स ने पुलिस को किया कॉल- Mahipalpur Blast

Australia T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर

पहले ही दौर से ऑस्ट्रेलिया का बाहर हो जाना काफी हैरान कर देने वाला है। टीम काफी मजबूत है। एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। साथ ही बॉलिंग लाइनअप भी काफी अच्छा है।

हालांकि ये जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ मैच में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को पहले मैच में मात दी। लेकिन उसके बाद भी जिम्बाब्वे ने उसे 23 रनों से हरा दिया। जिसके बाद श्रीलंका से भी उसे 8 विकेट से करारी हार मिली थी।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Cloudburst: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…दो लोगों के शव बरामद, सात की तलाश जारी

सुपर 8 में जिम्बाब्वे ने बनाई जगह

जिम्बाब्वे के लिए ये एक ऐतिहासिक पल है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंची है। जिम्बाब्वे का अगला मैच टीम इंडिया है। दोनों के बीच ये मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

17 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ ऐसा

बताते चलें कि 17 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दौर में बाहर हो गई है। ऐसा साल 2009 में हुआ था जब वो ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। बीते तीन एडिशंस की बात करें तो टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। साल 2022 में टीम सुपर 12 से बाहर हो गई थी। साल 2024 में भी सुपर आठ में ऑस्ट्रेलिया का अंत हो गया था। तो वहीं इस साल ग्रुप स्टेज तक ही सफर रहा। आखिरी बार साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999