चार किशोरों की नदी में डूबने मौत,

खबर शेयर करें -

चमोली जिले के विकासखंड मुख्यालय देवाल से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 आयु वर्ग के 4 किशोरों की नदी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक चारों के शव नदी में भी पानी के अंदर हैं। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक छा गया है।

यह भी पढ़ें -  10 लाख कीमत की दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन की शल्क के साथ पांच गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी लापता किशोरों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था।

आज सुबह जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कल कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही लापता किशोरों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। चारों नाबालिगों के शव कैल नदी में पानी के अंदर पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून- सीबीएससी में इन 10 स्कूलों की मान्यता की रद्द

जानकारी के अनुसार इनमें धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट एवं इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा शामिल हैं। शवों को पानी से बाहर निकालने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ का इंतजार किया जा रहा है। चारों किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक अध्ययनरत थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999