25 साल के युवक की गला दबाकर हत्या, मची सनसनी

खबर शेयर करें -

रामनगर।

मालधन क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि रामनगर क्षेत्र के मालधन में कुछ लोगों ने ढेला नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। आनन-फानन में जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान अर्जुन सिंह (25 वर्ष) पुत्र शिवराम सिंह निवासी नई बस्ती, मालधन चौड़, रामनगर, नैनीताल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अर्जुन के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी के अनुरोध पर केंद्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अर्जुन किसी पार्टी में गया था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999