सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें -

सड़क दुर्घटना को लेकर प्रदेश में हर रोज खबरें सामने आती हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर चमोली से सामने आ रही है यहां पर देर रात्रि हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका वाहन खाई में जा गिरा था। जिला नियंत्रण कक्ष चमोली से कल रात, SDRF को सूचना मिली कि पीपलकोटी के पास एक वाहन नीचे गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

SDRF की जोशीमठ पोस्ट की टीम इस सूचना पर उप निरीक्षक जगमोहन के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसाग्रस्त वाहन टाटा सूमो था जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरा था। बताया गया कि वाहन में एक ही युवक सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  दो दिन से थे लापता, यमुना नदी के किनारे गिरी मिली कार, दो लोगों के शव बरामद

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों मे रात मे ही गहरी खाई में उतरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान चमोली जिले के मैकोट क्षेत्र के खंडरा गांव निवासी 25 वर्षीय मीतवीर सिंह का शव रिकवर कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999