रेड फायर चीटियों के काटने से मासूम बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।यहां जिले के कपकोट तहसील के गांव पोस्ट पौसारी में पांच वर्षीय प्रियांशु और तीन साल का सागर आंगन में खेल रहे थे। अचानक दोनों भाइयों को चींटियों ने काट दिया। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर आए। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय सागर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पौसारी गांव में भूपेश राम का पांच वर्षीय बेटा प्रियांशु और तीन साल का बेटा सागर आंगन में खेल रहे थे। अचानक दोनों भाइयों को बुलेट चींटी, रेड फायर चींटियों ने काट दिया। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय सागर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। प्रियांशु का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें -  यहां पयर्टकों की गाड़ी जलकर हुई ख़ाक,जानिये कैसे टली बड़ी अनहोनी

उसकी हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को परिजन घर ले गए। जिला अस्पताल में दोनों बच्चों का इलाज करने वाले डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों का परीक्षण किया। सागर की पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रियांशु का इलाज किया गया। पिता भूपेश राम ने बताया कि लाल रंग की बड़ी चींटियों ने बच्चों को काटा था।

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई संपन्न दीपक रावत ने कहीं यह बात


बताया जाता है कि लाल रंग की बुलेट चीटियां जहरीली होती हैं इनके काटने पर तुरंत इलाज न मिलने के चलते मौत भी हो सकती है। सागर की मौत से परिवार में कोहराम, गांव के लोग उक्त घटना से सदमे में ।


बताया जाता है कि इस चींटी की खोज 1793 में हुई थी। आज इसकी करीब 90 प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन इनमें से बुलेट चींटी और रेड फायर चींटी काफी खतरनाक चींटियां मानी जाती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999