President Draupadi Murmu की मौजूदगी में सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड को स्टार परफॉर्मर अवार्ड से किया सम्मानित

खबर शेयर करें -
sara-sai-private-limited-star-performer-award

उत्तराखंड की कंपनी सारा एसएई प्राइवेट लिमिटेड ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऑयलफील्ड उपकरण निर्माण में वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी है। ऐसे में कंपनी सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड (sara sai private limited) को वर्ष 2023–24 के लिए ब्राइट बार्स और अन्य विविध उत्पाद– मध्यम उद्यम श्रेणी में स्टार परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 56वें ईईपीसी इंडिया राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में ये सम्मान दिया गया। जो ईईपीसी इंडिया की 70वीं प्लेटिनम जुबली समारोह का हिस्सा था। खास बात ये रही कि इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भी मौजूद रही।

President Draupadi Murmu की मौजूदगी में सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड को मिला अवार्ड

इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रही। उन्होंने इस दौरान आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में इंजीनियरिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। ये पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष पंकज चड्ढा और ईईपीसी इंडिया के उपाध्यक्ष आकाश शाह द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें -  युवा प्रधान Veera Rawat को बुजुर्ग से पैर छुआकर माफी मांगना पड़ा भारी, बुरी तरह हुईं ट्रोल

पुरस्कार के बाद कंपनी के निर्देशक आभार किया व्यक्त

सारा एसएई प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुमित धवन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण है। चार दशकों से हमारा उद्देश्य वैश्विक तेल एवं गैस उद्योग को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराना और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन करना रहा है। यह पुरस्कार हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और हमारे वैश्विक ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है।”

धवन परिवार की तीन पीढ़ियां जुड़ीं कंपनी से

उन्होंने विशेष रूप से अपनी पत्नी श्रुति धवन के योगदान को सराहा और कहा कि चुनौतियों से उबरकर कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बड़ी बेटी सुहानी धवन, नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी के सदस्य के रूप में कंपनी में शामिल हो चुकी हैं। जबकि उनकी छोटी बेटी गौरीसा धवन, विदेश में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद कंपनी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा, “ये सब साईं बाबा की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।”

यह भी पढ़ें -  नैनीताल के DM की ईंधन बचाने की पहल, अपने आवास से पैदल ही गए कार्यालय, अधिकारियों से भी की अपील

कंपनी की वैश्विक स्तर पर पहचान

कंपनी आने वाले समय में सऊदी अरब, कुवैत, अल्जीरिया और ओमान जैसे प्रमुख मध्य-पूर्व बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। हाल ही में कुवैत में 3,000 एचपी टेंडर सहित कई नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद कंपनी ने रणनीतिक रूप से अमेरिकी बाजार से ध्यान हटाकर मध्य-पूर्व पर फोकस किया है। कंपनी उत्तराखंड से एक मजबूत आधार सहित 25 से अधिक फील्ड सर्विस इंजीनियरों की एक समर्पित वैश्विक टीम भी तैनात करती है। जो दुनिया भर के ग्राहकों को सहायता प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें -  सात माह से फरार चल रहे किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कंपनी के बारे में

सतत विकास की दिशा में कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में अपने सभी उत्पादन संयंत्रों को एकीकृत कर पूरी तरह सौर ऊर्जा आधारित संचालन में परिवर्तित कर दिया है। वर्ष 1980 में स्थापित सारा साए प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की सबसे पुरानी सक्रिय अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (API) 16D लाइसेंस धारक कंपनी है (लाइसेंस संख्या 16D-0003), जिसने अब तक विश्वभर में 2,000 से अधिक बीओपी कंट्रोल यूनिट्स की आपूर्ति की है।

सारा एसएई की कहानी पारिवारिक विरासत में गहराई से निहित है। कंपनी की स्थापना वी.के. धवन ने की थी। उनके इस विजन को उनके पुत्र सुमित धवन के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। दून स्कूल, देहरादून और ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, सुमित धवन ने नवाचार, स्थिरता और वैश्विक उत्कृष्टता पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए संगठन का नेतृत्व किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999