उत्तराखंड- पंत विवि के छात्र ने हॉस्टल में फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा– “मां-पिताजी मुझे माफ करना”

खबर शेयर करें -

पंतनगर न्यूज़- पंतनगर विश्वविद्यालय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने शुक्रवार को अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मूलरूप से किच्छा के दरऊ निवासी 19 वर्षीय नीरज पुत्र छोटे लाल, पंत विवि में बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विपिन सिंह रावत छात्रावास के कमरा नंबर 75 में रह रहा था। बताया जा रहा है कि नीरज की अंग्रेजी कमजोर थी और इसी कारण वह बीटेक की पढ़ाई को लेकर खुद को असमर्थ मानता था। इस बात को लेकर वह अपने स्वजनों से कई बार चिंता व्यक्त कर चुका था, हालांकि परिजन उसे समझाते रहे।

यह भी पढ़ें -  Ravindra Jadeja ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

शुक्रवार सुबह वह क्लास में नहीं गया जबकि उसके रूम पार्टनर पढ़ाई के लिए चले गए थे। दोपहर करीब एक बजे जब साथी छात्र लौटे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। वार्डन को सूचना देने पर दरवाजे के ऊपर लगे कांच को तोड़कर झांका गया तो नीरज फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देख छात्रों और वार्डन के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

इसके बाद तुरंत पंत विवि के सुरक्षा अधिकारी और पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत पुलिस बल के साथ पहुंचे और दरवाजे का कांच तोड़कर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें नीरज ने लिखा है– “मां पिताजी मुझे माफ करना, मैं जा रहा हूं…”। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999