गधेरे में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, एक महीने से था लापता

खबर शेयर करें -



अल्मोड़ा जिले में एक युवक का शव गधेरे में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक एक महीने से लापता था। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है।


अल्मोड़ा में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। युवक एक महीने पहले लापता हो गया था। पुलिस इसे पहाड़ी से गिरकर मौत मान रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को लिंगुड़ता, पतलचौरा निवासी 28 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र धन राम उत्तरायणी मेले में शामिल होने शेराघाट गया था। जिसके बाद से वो वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन व Transfer! देखिए List

कपड़ों और जूतों से की गई शव की पहचान
खोजबीन के बाद भी प्रकाश राम का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन फिर भी एक महीने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को बकरियों को चराने गए लिंगुड़ता निवासी हीरा सिंह ने ल्यूनिया गधेरे में एक शव पड़ा हुआ देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कपड़ों और जूतों से प्रकाश राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 2 महीने के लिए चल रहा है ऑपरेशन स्माइल, 9 साल में पुलिस को मिल चुके 4611 गुमशुदा

पहाड़ी से गिरकर मौत की आशंका
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पहाड़ी से गिरकर हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश राम दिल्ली में एक होटल में काम करता था। पत्नी की डिलीवरी के लिए वो गांव आया हुआ था।

Advertisement