दिल्ली में शुरू हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, उत्तराखंड से लोस प्रत्याशियों को लेकर हो रही चर्चा

खबर शेयर करें -




नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की जा रही है।


नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास तथा सदस्य यशोमती ठाकुर ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें -  मशरूम खाने के बाद बिगड़ी आधे दर्जन से ज्यादा मजदूरों की तबीयत

एक सीट के लिए 10 से ज्यादा ने की है दावेदारी
आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून आई थी। इस दौरान उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के नेताओं जानकारी ली थी। बता दें कि इस दौरान लोकसभा चुनाव से एक सीट के लिए कहीं चार से पांच तो कहीं 12 लोगों ने दावेदारी पेश की। सभी नामों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। आज हो रही बैठक में उन्हीं नामों को लेकर चर्चा की जा रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी : (ध्यान दें!) गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में आ रहे हैं तो रेड कार्ड (कार पास के साथ), बैगनी कार्ड, ब्लू कार्ड और रिस्ट बैंड धारक ऐसे करेंगे स्टेडियम में एंट्री, जाने पूरा एंट्री प्लान, नहीं तो होगी दिक्कत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999