हरीश रावत की यात्रा पर कांग्रेस हाईकमान नाराज, कुमारी शैलजा ने लिखी चिट्ठी

खबर शेयर करें -

harish rawat resigned

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ओर से निकाली जा रही ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ को लेकर पार्टी हाईकमान ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर यात्रा को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

हरीश रावत की यात्रा पर कांग्रेस हाईकमान नाराज

कुमारी शैलजा ने पत्र में कहा है कि हरीश रावत की यात्रा को लेकर न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश कांग्रेस के समानांतर किसी तरह का कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं है।

यह भी पढ़ें -  दबंगों का कहर: बुजुर्ग समेत पूरे परिवार पर किया बेरहमीे से हमला, वीडियो वायरल

कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने की दी सलाह

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रावत से कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने की सलाह दी है। साथ ही पार्टी नेताओं से आपसी समन्वय और संगठन के साथ मिलकर काम करने का संदेश दिया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार सप्तऋषि घाट के सामने गंगा पार कर हाथियों के झुंड के बेहद करीब पहुंचकर सेल्फी और वीडियो बना रहे युवकों पर अचानक हाथियों का धावा मुश्किल में पड़ी जान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999