देहरादून में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से तीन मकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -



देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। काठबांग्ला क्षेत्र में सिलेंडर फटने से आग लगने से तीन मकानों में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक काठबांग्ला क्षेत्र में सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना विकराल हो गई की उसने अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी मीणा की रणनीति रंग लाई, बेतालघाट फायरिंग गैंग का मुख्य आरोपी समेत 3 दबोचे,देखे video

इलाके में मची अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। हांलाकि इस घटना से घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत ये रही की हादसे के दौरान तीनों घरों में कोई मौजूद नहीं था। वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999