उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई हो गई है। पांच अक्टूबर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

5 अक्टूबर का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज फिर लगे भूकंप के तेज झटके… लोग निकले घरों से बाहर…

तापमान में आएगी गिरावट

वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के 6 अक्टूबर के बाद से राज्य के सभी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4200 मीटर से अधिक चोटियों में बर्फ़बारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। बर्फ़बारी के बाद से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999