कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -


प्रदेश में तापमान गिरने लगा है। पहाड़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल जिले में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाया, नगर निगम ने लिया कब्जा

ऐसे रहा तापमान
बीते गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान देहरादून में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेशभर में सबसे कम है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वहीं ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 11.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 14.2 व न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999