गया टीम इंडिया का काम खराब!, जिम्बाब्वे को 107 रनों से वेस्टइंडीज ने दी मात – west indies vs zimbabwe

खबर शेयर करें -

 

west-indies-vs-zimbabwe-t20-world-cup-2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में बीते दिन यानी सोमवार को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे (west indies vs zimbabwe) के बीच मैच खेला गया। जहां पर वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया है। शिमरन हेटमायर और रॉवमैन पॉवेल की तूफानी अर्धशतक ने टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई। हालांकि इस जीत से भारत की टेंशन बढ़ गई है। west indies vs zimbabwe

जिम्बाब्वे को 107 रनों से वेस्टइंडीज ने दी मात west indies vs zimbabwe

दरअसल टॉस हारकर वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जिसमें उन्होंने छह विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रनों पर ऑल ऑउट हो गई। वेस्टइंडीज की इस बड़े मार्जिन वाली जीत ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें -  क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद,धारदार हथियार से की युवक की हत्या

हो गया Team India का काम खराब!

ऐसा इसलिए क्योंकि सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जिससे उसका रन रेट काफी नेगेटिंग में चला गया। अब इस जीत के बाद वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीक के बराबर अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें -   बिना मर्जी के होर्मुज पार कर रहा था शिप, ईरान ने किया धुआं-धुआं! वीडियो वायरल

हेटमायर और पॉवेल का तूफानी अर्धशतक

वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर और रॉवमैन पॉवेल ने अर्धशतक जड़ा। हेटमायर ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उसने 34 गेंद में 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें सात छक्के भी शामिल है। तो वहीं रोवमैन पावेल ने 35 गेंद पर 59 रनों की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और छक्के शामिल है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी हुई। जिससे ये विशाल स्कोर खड़ा हुआ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999